WhatsApp Telegram YouTube

Etah Anganwadi Bharti 2026: प्रदेश सरकार ने एटा में निकाली 263 आंगनबाड़ी भर्तियां

Sarkari Job Alerts — WhatsApp Channel Join Karein! Latest Jobs, Results, Admit Card — direct WhatsApp par milenge
Join Now →

महिलाओं के लिए घर के पास ही सरकारी नौकरी पाने का एक और मौका आया है। प्रमुख सचिव, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, एटा ने Etah Anganwadi Bharti 2026 के नाम से प्रस-विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए जनपद एटा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय-आधारित संविदा पदों को भरा जाएगा।

कुल मिलाकर बात करें तो Etah Anganwadi Bharti 2026 में 133 कार्यकत्री और 130 सहायिका, यानी 263 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और इसकी अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 रखी गई है।

ICDS एटा आंगनबाड़ी भर्ती पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

  • यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जनपद एटा के लिए निकाली गई है।
  • शासनादेश संख्या I/2025/3313/58-1-2025 (1917687), दिनांक 17 सितम्बर 2025 के अनुसार यह भर्ती हो रही है।
  • कुल पद: 263 – जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 133 और आंगनबाड़ी सहायिका के 130 पद शामिल हैं।
  • नियुक्ति मानदेय-आधारित संविदा के रूप में होगी, स्थायी सरकारी नौकरी नहीं।
  • आवेदन केवल महिला अभ्यर्थी ही कर सकती हैं, और वह भी उसी ग्राम सभा/वार्ड की जिसके लिए पद रिक्त है।
  • आवेदन शुल्क शून्य (निःशुल्क) है।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है – वेबसाइट: http://upanganwadibharti.in
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026

यह भी पढ़ें: हापुड़ – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 2026 | सहारनपुर – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 2026 | सीतापुर – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 2026

Etah Anganwadi Bharti 2026 योग्यता किसे चाहिए?

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका, दोनों ही पदों के लिए बुनियादी योग्यता और उम्र की शर्तें लगभग एक जैसी रखी गई हैं:

  • शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष उत्तीर्ण
  • आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष के बीच
  • लिंग: केवल महिला अभ्यर्थी
  • निवास: उसी ग्राम सभा/वार्ड की स्थायी निवासी, जहां का पद खाली है
  • चयन प्रक्रिया: कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं – शैक्षणिक अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर सीधा चयन

एटा में कहां-कितने पद खाली हैं? (परियोजनावार पूरी लिस्ट)

क्रमपरियोजनाकार्यकत्री URकार्यकत्री OBCकार्यकत्री SCकार्यकत्री कुलसहायिका URसहायिका OBCसहायिका SCसहायिका कुल
1अलीगंज10372064717
2अवागढ़4451374415
3जैथरा3481572312
4जलेसर7731772615
5मारहरा124319126523
6नि0 कलां7331362513
7सकीट85720231015
8शीतलपुर8311233410
9एटा शहर040413610
कुल योग593737133512950130

(स्रोत: जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, एटा द्वारा जारी आधिकारिक प्रस-विज्ञप्ति)

रिक्त पदों का ग्रामसभा/वार्डवार विवरण एवं आरक्षण सहित पूर्ण अर्हता जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, तहसील एवं विकास खण्ड, बाल विकास परियोजना कार्यालय इत्यादि कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर तथा विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर उपलब्ध है।

Etah Anganwadi Bharti 2026 आवेदन करने से पहले और आवेदन कैसे करें

आवेदन करने से पहले विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध शासनादेश I/2025/3313/58-1-2025 (1917687) का गहन अध्ययन जरूर कर लें, ताकि आवेदन में किसी भी गलती की गुंजाइश न रहे।

  • Step 1: https://upanganwadibharti.in/ पर जाएं।
  • Step 2: एटा जनपद की Anganwadi Karyakatri/Sahayika Bharti 2026 सूचना खोलें और पूरा नोटिस पढ़ें।
  • Step 3: आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें – शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो व हस्ताक्षर।
  • Step 4: ऑनलाइन फॉर्म भरें, सारी जानकारी ध्यान से जांचते हुए सबमिट करें।
  • Step 5: अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

Application Fee: निःशुल्क – किसी भी वर्ग की उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सावधान! फीस मांगने वाली कोई भी वेबसाइट या व्यक्ति फर्जी हो सकता है, केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Salary (Honorarium): लगभग ₹4,500-₹8,000/माह (कार्यकत्री), ₹3,000-₹4,500/माह (सहायिका) – विभागीय नियमानुसार।

Join Our Social Media Channels

PlatformAction
Join Our WhatsApp ChannelFollow Now
Join Our Telegram ChannelFollow Now
 IMPORTANT LINKS
Etah Anganwadi Bharti 2026 Apply OnlineRegistration | Login
Etah Anganwadi Recruitment 2026 Official NotificationClick Here
Official WebsiteUP Anganwadi Official Website
HomepageClick Here

FAQ: Etah Anganwadi Bharti 2026

Etah Anganwadi Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 263 पद हैं – आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 133 और आंगनबाड़ी सहायिका के 130 पद।

Etah Anganwadi Bharti 2026 की Last Date क्या है?

17 अगस्त 2026।

Etah Anganwadi Bharti 2026 में सबसे ज्यादा पद किस परियोजना में हैं?

कार्यकत्री में अलीगंज व सकीट (प्रत्येक 20 पद) और सहायिका में मारहरा (23 पद) सबसे अधिक रिक्तियों वाली परियोजनाएं हैं।

क्या दूसरे जिले की महिला Etah Anganwadi Bharti 2026 में Apply कर सकती है?

नहीं। केवल एटा जनपद की उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी महिला Apply कर सकती है।

Etah Anganwadi Bharti 2026

Disclaimer: Please verify all details from the official website before applying or taking any action.
Amarjeet kumar gupta
Written By

Founder & CEO, Rojgar Alerts | Ex-Jagran Josh Writer | Govt Exam Expert And university results

SSC Cleared Railway Cleared Banking Cleared

Hello, my name is Amarjeet Kumar Gupta. I am the founder and editor of Rojgar Alerts. Since 2021, I have been working on education, government jobs, university results, admit cards, scholarships and admissions. I strive to ensure that every article is written in simple Hindi, based on official notifications and government sources, so that students can receive accurate and timely information.

Leave a Comment —

Your email address will not be published. Required fields are marked *