WhatsApp Telegram YouTube

Gorakhpur Anganwadi Bharti 2026: गोरखपुर शहर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के कुल 533 पदों पर बंपर भर्ती

Sarkari Job Alerts — WhatsApp Channel Join Karein! Latest Jobs, Results, Admit Card — direct WhatsApp par milenge
Join Now →

Gorakhpur Anganwadi Bharti 2026 – अगर आप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले की रहने वाली हैं सभी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, जहां ऐसे में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए संविदा आधारित आंगनवाड़ी वैकेंसी का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है | जहां हम आपको बताएंगे कि गोरखपुर जनपद के तहत बाल विकास एवं पुष्ट आहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए कुल 533 खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है |

इसलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप कैसे गोरखपुर जनपद की स्थाई निवासी महिला अपने गोरखपुर आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए निकल गए खाली 533 रिक्त पदों (कार्यकत्री + सहायिका दोनों मिलाकर) हेतु अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन भरेंगे | इसके अलावा आवेदन के अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित किया गया है |

इसलिए आप सभी महिलाओं से मेरा विनम्र निवेदन है कि आप लोग इस आर्टिकल को पहले पड़े और अपने जानने वालों के पास शेयर करें | ताकि जिनको ऐसी संविदा आधारित आंगनवाड़ी में नौकरी में काम करना है वह अपना आवेदन समय से पहले कर ले |

Also Read: Jalaun Anganwadi Bharti 2026: जालौन में कार्यकत्री और सहायिका के 110 पदों पर बंपर भर्ती, अब ऐसे होगा आवेदन

Gorakhpur Anganwadi Bharti 2026

Gorakhpur Anganwadi Recruitment 2026: गोरखपुर आंगनवाड़ी वैकेंसी की पुरी जानकारी

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
विभाग का नामबाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
जिला (District)गोरखपुर (Gorakhpur)
पदों के नामआंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनवाड़ी सहायिका
कुल रिक्त पद533 पद (कार्यकत्री: 326 + सहायिका: 207)
विज्ञप्ति जारी होने की तिथि14 सितम्बर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
आवेदन का तरीकाकेवल ऑनलाइन (Online Mode Only)
कौन कर सकता है आवेदन?केवल गोरखपुर जिले की पात्र महिला अभ्यर्थी
आधिकारिक वेबसाइटhttp://upanganwadibharti.in

गोरखपुर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिका के लिए निम्नलिखित पदों की डिटेल

यहाँ गोरखपुर जिले के सभी ब्लॉकों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल रिक्त पदों का पूरा विवरण दिया गया है, ताकि महिलाएं आवेदन से पहले उनके गांव या ब्लॉक के अंतर्गत कितने खाली पद है वह मालूम कर सकें ! और सही तरीके से अपना आवेदन फॉर्म कंप्लीट रूप से भर सकें |

क्र.सं.बाल विकास परियोजना / ब्लॉक का नामआंगनवाड़ी कार्यकत्री (पद)आंगनवाड़ी सहायिका (पद)कुल रिक्त पद
1बांसगांव321244
2बड़हलगंज110819
3बेलघाट380644
4भटहट170522
5ब्रह्मपुर040105
6कैंपियरगंज150318
7चरगावां040408
8गगहा101020
9गोला190524
10गोरखपुर शहर77116193
11जंगल कौड़िया050308
12कौड़ीराम150318
13खजनी240832
14खोराबार070209
15पाली040307
16पिपराइच070209
17पिपराौली060309
18सहजनवां080210
19सरदारनगर120719
20उरूवा110415
कुल योग (Total)326207533

(नोट: इस आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में सबसे अधिक वैकेंसी फिलहाल गोरखपुर शहर क्षेत्र में कार्यकत्री और सहायिका दोनों को मिलाकर सबसे अधिक 193 पद खाली हैं।)

गोरखपुर आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए योग्यता और पात्रता

गोरखपुर आंगनबाड़ी संविदा वैकेंसी में आवेदन करने से पहले सभी पात्र महिलाओं को विभाग द्वारा तय किए गए इन मुख्य नियमों को ज़रूर जान लें, इसके अलावा हम नीचे टेबल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए गोरखपुर आंगनवाड़ी वैकेंसी के तहत जारी किए गए अलग-अलग नोटिफिकेशन पीडीएफ भी देंगे जिसमें हिंदी में मौजूद सभी जानकारी को एक बार आवश्यक कर लेना चाहिए:

  1. केवल महिलाओं के लिए: यह भर्ती पूरी तरह से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
  2. स्थानीय निवासी होना ज़रूरी: आवेदिका का उसी ग्राम सभा (ग्रामीण क्षेत्र के लिए) या उसी वार्ड (शहरी क्षेत्र के लिए) का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ से वह आवेदन कर रही है।
  3. शैक्षिक योग्यता:
    • आंगनवाड़ी कार्यकत्री: न्यूनतम योग्यता इण्टरमीडिएट (12th Pass) या इसके समकक्ष होनी चाहिए।
    • उच्च शिक्षा (जैसे स्नातक या परास्नातक) होने पर फॉर्म में उसकी जानकारी ज़रूर भरें क्योंकि मेरिट में इसके अंक भी जोड़े जाते हैं।
  4. आयु सीमा (Age Limit): आवेदिका की उम्र सामान्यतः 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की पुष्टि के लिए केवल हाईस्कूल (10th) का अंकपत्र मान्य होगा।

गोरखपुर आंगनबाड़ी सहायिका वैकेंसी 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन से पहले सभी पात्र महिलाओं को गोरखपुर आंगनबाड़ी कार्यकत्री वैकेंसी 2026 में आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपने पास जरूर रखनी चाहिए:

  • 10वीं (High School) की मार्कशीट (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
  • 12वीं (Intermediate) की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • ऑनलाइन जारी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) – जिसमें संबंधित वार्ड संख्या या ग्राम पंचायत का स्पष्ट उल्लेख हो।
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पासपोर्ट साइज़ रंगीन फोटो और हस्ताक्षर
  • चालू मोबाइल नंबर (जिस पर OTP आएगा)

How to fill out the Gorakhpur Anganwadi form online?

GKP आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिका की खाली पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे बताए गए सरल स्टेप को देखें और अपना आवेदन फॉर्म भरना सुनिश्चित करें –

  • सबसे पहले पत्र महिला उम्मीदवार को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर जाना होगा ।
  • होमपेज पर दिए गए ” गोरखपुर आंगनवाड़ी सहायिका वैकेंसी 2026, का अलग लिंक होगा उसे पर क्लिक करना होगा |
  • ठीक ऐसे ही महिला उम्मीदवार को GKP आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों वैकेंसी 2026 के लिए दिए गए अलग-अलग लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा |
  • अपने जिले के रूप में ‘गोरखपुर’ (Gorakhpur) का चयन करें।
  • अपना ब्लॉक, ग्राम पंचायत/वार्ड और पद (कार्यकत्री या सहायिका) चुनकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पता सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी मूल दस्तावेजों, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • फाइनल सबमिट करने से पहले अपने फॉर्म का Preview ज़रूर चेक कर लें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट-आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Selection Process for Gorakhpur Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026

आप सभी पात्र महिलाओं को आवेदन करने से पहले मैं अमरजीत जायसवाल अपनी ओर से आपको एक जरूरी बात बताना चाहता हूं आवेदन करने के बाद गोरखपुर आंगनबाड़ी भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन पीडीएफ को जरूर पढ़ना चाहिए | वैसे GKP आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है ना ही कोई इंटरव्यू होता है यह पूरी तरह आपके शैक्षणिक जानकारी के आधार पर विभाग द्वारा ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है तब जाकर आपका सिलेक्शन होता है |

Gorakhpur Anganwadi Worker and Helper Vacancy Results 2026

ऐसी सभी महिलाएं जो गोरखपुर आंगनवाड़ी वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भर चुकी हैं और वह इंतजार कर रही हैं कि उनका रिजल्ट कब और कैसे प्राप्त होगा तो मैं आपको स्पष्ट बता दूं कि आपको अपने ब्लॉक दिया अपने तहसील के बाल विकास एवं उसका आहार विभाग के दफ्तर में चयन हुई सभी महिलाओं का मेरिट लिस्ट के साथ ही रिजल्ट को दफ्तर की दीवाल पर चिपकाए जाता है जहां से आपको जाकर रिजल्ट की जानकारी देखनी होगी |

Conclusion

गोरखपुर जिले की महिलाओं के लिए सरकारी सेवा (संविदा वाली नौकरी) से जुड़ने और अपने ही क्षेत्र में रोज़गार पाने का यह एक शानदार मौका है। कुल 533 पद होने के कारण चयन की संभावनाएं भी काफी अच्छी हैं। अंतिम तारीख यानी 05 अक्टूबर 2026 का इंतज़ार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म ऑनलाइन ज़रूर सबमिट कर दें | अगर किसी भी महिला को आवेदन फॉर्म भरने में कठिनाई आती है तो आप कमेंट करें मैं इसके संबंध वीडियो बनाकर इसी पोस्ट में लगा दूंगा ताकि आपको आवेदन फॉर्म भरने में तनिक भी समस्या उत्पन्न हो |

Join Our Social Media Channels

PlatformAction
Join Our WhatsApp ChannelFollow Now
Join Our Telegram ChannelFollow Now
 IMPORTANT LINKS
Gorakhpur Anganwadi Bharti 2026 Apply OnlineRegistration | Login
गोरखपुर आंगनबाड़ी कार्यकत्री वैकेंसी 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन लिंक वन है |
गोरखपुर आंगनबाड़ी सहायिका वैकेंसी 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन पीडीएफ का लिंक टू है
Click Here -1 — | Click Here -2
Official WebsiteUP Anganwadi Official Website
HomepageClick Here

FAQ: Gorakhpur Anganwadi Helper Vacancy 2026

Gorakhpur Anganwadi Helper Vacancy 2026 के लिए कुल कितने पद भर्ती होगी?

विभाग द्वारा जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार गोरखपुर आंगनबाड़ी सहायिका वैकेंसी 2026 के लिए कुल 207 पद पर वैकेंसी की जाएगी |

गोरखपुर आंगनबाड़ी कार्यकत्री वैकेंसी 2026 में कुल कितने खाली पद निकाले गए?

गोरखपुर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संविदा जॉब के लिए फिलहाल 326 पदों पर भर्ती की जाएगी

गोरखपुर आंगनवाड़ी वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है

फिलहाल गोरखपुर आंगनवाड़ी नई संविदा नौकरी के लिए फिलहाल 5 अक्टूबर 2026 तक महिलाओं को अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन के माध्यम से जमा करने होंगे |

Disclaimer: Please verify all details from the official website before applying or taking any action.
Amarjeet kumar gupta
Written By

Founder & CEO, Rojgar Alerts | Ex-Jagran Josh Writer | Govt Exam Expert And university results

SSC Cleared Railway Cleared Banking Cleared

Hello, my name is Amarjeet Kumar Gupta. I am the founder and editor of Rojgar Alerts. Since 2021, I have been working on education, government jobs, university results, admit cards, scholarships and admissions. I strive to ensure that every article is written in simple Hindi, based on official notifications and government sources, so that students can receive accurate and timely information.

Leave a Comment —

Your email address will not be published. Required fields are marked *