WhatsApp Telegram YouTube

Balrampur Anganwadi Bharti 2026: बलरामपुर के पचपेडवा, उतरौला में सबसे अधिक आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती

Sarkari Job Alerts — WhatsApp Channel Join Karein! Latest Jobs, Results, Admit Card — direct WhatsApp par milenge
Join Now →

Balrampur Anganwadi Bharti 2026 : बलरामपुर जिले की उन सभी माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बहुत ही शानदार खुशखबरी है, जो अपने ही गाँव, कस्बे या वॉर्ड में रहकर रोजगार की तलाश में थीं। कार्यालय-जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास)- बलरामपुर की तरफ से 02 सितम्बर 2026 को एक नई और महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है।

इस विज्ञप्ति के अनुसार, बलरामपुर जिले के अलग-अलग बाल विकास परियोजनाओं (जैसे शहर, देहात, तहसीलआदि) में ऑगनवाडी कार्यकत्री (Anganwadi Worker) और ऑगनवाडी सहायिका (Anganwadi Helper) के रिक्त पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह नियुक्ति मानदेय के आधार पर की जाएगी। इसलिए यह एक सरकारी नौकरी नहीं है बस सरकार के अंतर्गत संविदा पर नौकरी मिल रही है |

अगर आप भी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को आराम से और पूरा पढ़ें। मैंने इस सरकारी नोटिस (शासनादेश संख्या-1/1092245/2025/3313/58-1-2025(1917687) दिनांक 17 सितम्बर 2025) में दी गई एक-एक जानकारी को काफी स्पष्ट रूप से सभी जानकारी पहुंचाने की पूरी कोशिश की है | अगर आपको ऐसे ही किसी अन्य राज्य या जनपद में आने वाली आंगनवाड़ी भारती की जानकारी लेने तो वेबसाइट को बुकमार्क कर ले |

Balrampur Anganwadi Bharti 2026

Balrampur Anganwadi Bharti 2026 -टेबल में शॉर्ट जानकारी

चलिए सबसे पहले कुछ बेसिक लेकिन सबसे जरूरी बातों पर नजर डाल लेते हैं, जिससे भर्ती की जानकारी कम समय में पता चल जाएगी |

महत्वपूर्ण विवरणभर्ती की जानकारी
भर्ती निकालने वाला विभागकार्यालय-जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास)- बलरामपुर
किन पदों पर भर्ती है?आंगनबाडी कार्यकत्री एवं आंगनबाडी सहायिका
आवेदन की आखिरी तारीखऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 23.09.2026 है
आवेदन कहाँ करना है?फॉर्म सिर्फ विभागीय वेबसाइट upanganwadibhrati.in के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे
कुल रिक्त पद (कार्यकत्री)236 पद (जिसमें अनारक्षित 118, ओबीसी 55, एससी 54, और एसटी 09 हैं)
कुल रिक्त पद (सहायिका)259 पद (जिसमें अनारक्षित 100, ओबीसी 63, एससी 85, और एसटी 11 हैं)

Also Read – Fatehpur Anganwadi Bharti 2026: 389 Karyakatri & Sahayika Posts, Online Apply Karna Sikhe

Balrampur Anganwadi Bharti 2026 -अपने ब्लॉक और तहसील में देखें कितनी वैकेंसी

बलरामपुर जिले के अलग-अलग ब्लॉक्स और नगर पालिकाओं में बंपर पद खाली हैं। आप जिस इलाके में रहती हैं, वहां के पदों की जानकारी आप नीचे दी गई टेबल में देख सकती हैं | और नीचे टेबल में आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के दो टेबल की जानकारी दी गई है :

आंगनबाडी कार्यकत्री (Anganwadi Worker) के रिक्त पदों का विवरण:

क्रम सं०परियोजना का नामअनारक्षित (UR)अ० पिछड़ा वर्ग (OBC)अनु० जाति (SC)अनु० जन जाति (ST)कुल योग
1बलरामपुर शहर0303030110
2बलरामपुर देहात1104020118
3हरैया सतघरवा19109644
4तुलसीपुर111209032
5गैसडी1103030118
6पचपेडवा190907035
7श्रीदत्तगंज080103012
8गैण्डास बुजुर्ग04003007
9रेहरा बाजार130607026
10उतरौला150404023
11उतरौला नगर040304011
योगकुल118555409236

आंगनबाडी सहायिका (Anganwadi Helper) के रिक्त पदों का विवरण:

क्रम सं०परियोजना का नामअनारक्षित (UR)अ० पिछड़ा वर्ग (OBC)अनु० जाति (SC)अनु० जन जाति (ST)कुल योग
1बलरामपुर शहर1111090132
2बलरामपुर देहात0908060326
3हरैया सतघरवा0704110628
4तुलसीपुर140916039
5गैसडी0701030112
6पचपेडवा100909028
7श्रीदत्तगंज020206010
8गैण्डास बुजुर्ग060406016
9रेहरा बाजार030105009
10उतरौला110305019
11उतरौला नगर201109040
योगकुल100638511259

(नोट: केंद्रवार आरक्षण और रिक्तियों की पूरी डिटेल आप विभागीय वेबसाइट upanganwadibhrati.in या जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी/बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जाकर देख सकते हैं।)

Balrampur Anganwadi Bharti 2026 आवेदन ऑनलाइन करने से पहले पात्रता मापदंड देखें?

फॉर्म भरने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि विभाग ने क्या शर्तें रखी हैं:

  • शैक्षिक योग्यता (Education): आवेदन करने के लिए आपका कम से कम इण्टरमीडिएट (12वीं पास) या उसके बराबर पढ़ा-लिखा होना जरूरी है। अगर आपने ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन (परास्नातक) किया है, तो आपको फायदा मिलेगा क्योंकि मेरिट अधिकतम परास्नातक के आधार पर ही तैयार की जाएगी।
  • आयु सीमा (Age Limit): 01 जुलाई 2026 तक आवेदिका की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 35 साल होनी चाहिए। उम्र की पहचान के लिए सिर्फ आपके हाईस्कूल के अंकपत्र (Marksheet) और प्रमाण-पत्र (Certificate) में लिखी जन्मतिथि ही मानी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता? (Balrampur Anganwadi Bharti 2026 Selection Preference)

सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देना है, इसलिए सीधी भर्ती में चयन के लिए एक वरीयता (Preference) लिस्ट बनाई गई है। इसका मतलब है कि मेरिट बनाते समय नीचे दिए गए क्रम के अनुसार महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी:

कटेगरी (क) – गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए:

  1. सबसे पहले उस महिला को मौका मिलेगा जो उसी ग्राम सभा या वार्ड (शहर के लिए) की निवासी हो, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करती हो और एक विधवा महिला हो।
  2. अगर उस वार्ड या गाँव में कोई विधवा महिला नहीं मिलती, तो दूसरी प्राथमिकता उसी गाँव/वार्ड की रहने वाली BPL परिवार की विधिक तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को मिलेगी।
  3. अगर विधवा या तलाकशुदा महिला भी नहीं मिलती, तो उसी ग्रामसभा/वार्ड की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली अन्य महिलाओं का चयन किया जाएगा।

कटेगरी (ख) – अगर BPL परिवार की कोई महिला न मिले तो:

  1. अगर ऊपर बताई गई कोई भी महिला नहीं मिलती है, तो फिर उसी गाँव/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर (APL) जीवन यापन करने वाली विधवा महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
  2. उसके बाद उसी इलाके की APL परिवार की विधिक तलाकशुदा / परित्यक्ता महिला को मौका मिलेगा।
  3. और अंत में, अगर ये भी उपलब्ध न हों, तो उसी ग्रामसभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाली अन्य महिलाओं को मौका दिया जाएगा।

Balrampur Anganwadi Bharti 2026 केवल महिलाएं भरेंगे आवेदन फॉर्म

अगर आप फॉर्म भर रही हैं, तो कुछ बहुत ही स्ट्रिक्ट रूल्स हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना होगा, वरना आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है:

  • ऑनलाइन आवेदन ही मान्य: फॉर्म केवल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी फॉर्म डाक (Post) या ऑफलाइन ऑफिस में जमा करने पर मान्य नहीं होगा।
  • दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी: आप ऑनलाइन फॉर्म में जो भी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करेंगी, उन सभी की स्व-हस्ताक्षरित प्रति (यानी खुद के सिग्नेचर की हुई कॉपी) अपलोड करनी होगी। स्कैन कॉपी बिल्कुल साफ और पढ़ने लायक होनी चाहिए।
  • गलत जानकारी न दें: अगर आपने फॉर्म भरते समय कोई गलती की, या अपने नंबर/पूर्णांक गलत भर दिए, या फर्जी डॉक्यूमेंट लगाए, तो आपका आवेदन तुरंत निरस्त (Reject) कर दिया जाएगा।
  • आय प्रमाण-पत्र (Income Certificate): आय प्रमाण पत्र सक्षम स्तर से बना होना चाहिए और ऐसा होना चाहिए जिसका ऑनलाइन वेरिफिकेशन (सत्यापन) किया जा सके। गरीबी रेखा की आय सीमा शासन के नियमों (शासनादेश संख्या 22/2015/2123/26-2-2015 दिनांक 14 सितम्बर 2015) के अनुसार तय की जाएगी।
  • निवास और जाति प्रमाण-पत्र: आपका निवास और जाति प्रमाण पत्र तहसील से ऑनलाईन डिजिटल हस्ताक्षर वाला ही होना चाहिए, जिसे ऑनलाइन वेरीफाई किया जा सके।
  • शहरों के लिए खास नियम: अगर आप नगर पालिका परिषद बलरामपुर शहर या उतरौला के वार्ड के लिए अप्लाई कर रही हैं, तो आपके निवास प्रमाण-पत्र पर आपके ‘वार्ड’ का नाम साफ-साफ लिखा होना बहुत जरूरी है।
  • विधवा/तलाकशुदा बहनों के लिए कागज़ात: विधवा महिलाओं को ग्राम पंचायत अधिकारी या नगर निकाय से मिला मृत्यु प्रमाण-पत्र और परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल लगानी होगी। वहीं, तलाकशुदा/परित्यक्ता महिलाओं को न्यायालय (Court) द्वारा जारी विधिक आदेश की कॉपी लगानी होगी।
  • एक परिवार से दो लोग नहीं: इस बात का भी ध्यान रखें कि एक ही आंगनबाडी केन्द्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति (कार्यकत्री और सहायिका दोनों पदों पर) एक साथ नहीं की जा सकती।

Join Our Social Media Channels

PlatformAction
Join Our WhatsApp ChannelFollow Now
Join Our Telegram ChannelFollow Now
 IMPORTANT LINKS
Balrampur Anganwadi Bharti 2026 Apply OnlineRegistration | Login
Balrampur Anganwadi Bharti 2026 Official NotificationClick Here
Official WebsiteUP Anganwadi Official Website
HomepageClick Here

FAQ – Balrampur Anganwadi Bharti 2026

Q1. बलरामपुर आंगनबाड़ी भर्ती फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?

Ans: ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23.09.2026 निर्धारित की गई है।

Q2. मैं फॉर्म कैसे भर सकती हूँ? क्या ऑफिस जाकर जमा करना होगा?

Ans: जी नहीं! फॉर्म पूरी तरह से ऑनलाइन भरे जाएंगे। आपको विभागीय वेबसाइट upanganwadibhrati.in पर जाकर अपना फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। ऑफलाइन या डाक द्वारा भेजा गया कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।

Q3. क्या मैं अपने गाँव के अलावा किसी दूसरे ब्लॉक या वॉर्ड से फॉर्म भर सकती हूँ?

Ans: चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता उसी ग्राम सभा या वार्ड (शहरी क्षेत्र में) की निवासी महिला को ही दी जाएगी। इसलिए अपने ही निवास स्थान वाले केंद्र से आवेदन करना सही रहेगा।

Q4. मेरी उम्र 36 साल है, क्या मैं आवेदन कर सकती हूँ?

Ans: नहीं, इस भर्ती के लिए 01.07.2026 तक आवेदिका की अधिकतम आयु 35 वर्ष ही होनी चाहिए।

Q5. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो क्या होगा?

Ans: विज्ञापन में साफ लिखा है कि अगर आवेदन करने में कोई भी त्रुटि (गलती) होती है, या तथ्य/अंक गलत पाए जाते हैं, तो आपका अभ्यर्थन (Candidature) निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए फॉर्म बहुत ही ध्यान से भरें।

तो दोस्तों, अगर आप बलरामपुर जिले की निवासी हैं और इन सभी शर्तों को पूरा करती हैं, तो बिना आखिरी तारीख का इंतजार किए आज ही अपना फॉर्म भर दें। अपने सारे डिजिटल सर्टिफिकेट्स और जरूरी कागजात तैयार कर लें। मेरी तरफ से आपको इस नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

Disclaimer: Please verify all details from the official website before applying or taking any action.
Amarjeet kumar gupta
Written By

Founder & CEO, Rojgar Alerts | Ex-Jagran Josh Writer | Govt Exam Expert And university results

SSC Cleared Railway Cleared Banking Cleared

Hello, my name is Amarjeet Kumar Gupta. I am the founder and editor of Rojgar Alerts. Since 2021, I have been working on education, government jobs, university results, admit cards, scholarships and admissions. I strive to ensure that every article is written in simple Hindi, based on official notifications and government sources, so that students can receive accurate and timely information.

Leave a Comment —

Your email address will not be published. Required fields are marked *