WhatsApp Telegram YouTube

Azamgarh New Anganwadi Karyakatri Bharti 2026: 66 पदों पर आवेदन का मौका, योग्यता और अंतिम तिथि

Sarkari Job Alerts — WhatsApp Channel Join Karein! Latest Jobs, Results, Admit Card — direct WhatsApp par milenge
Join Now →

Azamgarh New Anganwadi Karyakatri Bharti 2026: अगर आप आजमगढ़ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर नौकरी करना चाहती हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ ने 21 अगस्त 2026 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 66 पद भरे जाएंगे। इच्छुक महिला उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

यहां एक जरूरी बात समझ लें। यह भर्ती आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Worker) के पदों के लिए है, आंगनवाड़ी सहायिका (Helper) के लिए नहीं। दोनों पदों के नाम एक जैसे लगते हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन और अपने क्षेत्र की रिक्ति जरूर चेक कर लें।

Azamgarh New Anganwadi Karyakatri Bharti 2026 – मुख्य बातें एक नज़र में

बिंदुविवरण
भर्ती करने वाला विभागबाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, जनपद आजमगढ़ (ICDS)
पदआंगनवाड़ी कार्यकत्री
कुल रिक्तियां66
शासनादेश संख्या1/2025/3313/58-1-2025 (1917687), दिनांक 17 सितंबर 2025
पत्रांक1947 / जि0का0का0/2026-27
नियुक्ति का आधारमानदेय पर आधारित संविदा सीधी भर्ती
पात्रकेवल महिला अभ्यर्थी
आवेदन का माध्यमऑनलाइन — upanganwadibharti.in
विज्ञप्ति दिनांक21 अगस्त 2026

Azamgarh New Anganwadi Karyakatri Bharti 2026 पात्रता और जरूरी शर्तें

इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं और आवेदन का तरीका ऑनलाइन रखा गया है। उपलब्ध विज्ञप्ति में उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी अलग से स्पष्ट नहीं की गई है।

आंगनवाड़ी भर्ती में आमतौर पर स्थानीय निवासी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्तें होती हैं, लेकिन इस भर्ती के लिए इन्हें पक्का मानने से पहले upanganwadibharti.in पर जारी मूल विज्ञप्ति जरूर पढ़ें। आवेदन करने से पहले यह भी जांच लें कि आप जिस ग्राम सभा या वार्ड के लिए आवेदन कर रही हैं, वहां के पद के लिए निर्धारित शर्तें पूरी करती हैं या नहीं।

Azamgarh Anganwadi Karyakatri Bharti 2026: परियोजनावार रिक्ति विवरण

क्रमांकपरियोजना का नामअनारक्षितअ0पि0वर्गअ0जा0अ0ज0जा0योग
1अहिरौला20002
2अतरौलिया11002
3आजमगढ़ शहर14207
4अजमतगढ़10102
5बिलरियागंज22105
6हरैया20002
7जहानागंज00000
8कोयलसा00000
9लालगंज00303
10महराजगंज00000
11मार्टीनगंज01001
12मेंहनगर60006
13मिर्जापुर00000
14मुहम्मदपुर10001
15पल्हना21003
16पल्हनी32106
17पवई00000
18फूलपुर01001
19रानी की सराय11103
20सठियांव52007
21तहबरपुर32106
22तरवां21104
23ठेकमा31105
योग351912066

(स्रोत: जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा जारी विज्ञप्ति, पत्रांक 1947/जि0का0का0/2026-27, दिनांक 21 अगस्त 2026)

ग्रामसभा और वार्ड के हिसाब से खाली पदों की पूरी जानकारी संबंधित आरक्षण और पात्रता की शर्तों के साथ उपलब्ध है। उम्मीदवार यह जानकारी कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील और विकास खण्ड कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर भी रिक्त पदों और पात्रता से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

आवेदन करने से पहले अपने ग्रामसभा/वार्ड की रिक्ति और आरक्षण की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि सही पद के लिए आवेदन किया जा सके।

Azamgarh Anganwadi Karyakatri Bharti 2026 Apply Online कैसे करें?

आजमगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता और अपने क्षेत्र में उपलब्ध पद की जानकारी जरूर जांच लें।

आवेदन करने के लिए ये steps follow करें:

  1. सबसे पहले विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  2. आजमगढ़ जिले से जुड़ी Anganwadi Karyakatri Bharti 2026 की अधिसूचना खोलें।
  3. आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांच लें।
  4. अपनी परियोजना, ग्रामसभा/वार्ड और उपलब्ध रिक्त पद की जानकारी चेक करें।
  5. आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और निवास संबंधी दस्तावेज तैयार रखें।
  6. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने से पहले Preview में पूरी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  8. सब कुछ सही होने पर आवेदन को Final Submit करें और भविष्य के लिए आवेदन की जानकारी सुरक्षित रख लें।

Azamgarh New Anganwadi Karyakatri Bharti 2026 चयन कैसे होगा?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। मेरिट के बाद पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन करने से पहले विभाग की ओर से जारी मूल विज्ञप्ति में दी गई चयन प्रक्रिया और नियमों को जरूर पढ़ लें।न लिस्ट जारी होगी।

Join Our Social Media Channels

PlatformAction
Join Our WhatsApp ChannelFollow Now
Join Our Telegram ChannelFollow Now
 IMPORTANT LINKS
Azamgarh New Anganwadi Bharti 2026 Apply OnlineRegistration | Login
Azamgarh New Anganwadi Bharti 2026 Official NotificationClick Here
Official WebsiteUP Anganwadi Official Website
HomepageClick Here

FAQ: Azamgarh Anganwadi Karyakatri Bharti 2026

Azamgarh New Anganwadi Karyakatri Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?

आजमगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 के तहत कुल 66 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Worker) के हैं।

क्या यह भर्ती आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए है?

नहीं। यह भर्ती आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Worker) के पदों के लिए है। आजमगढ़ में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों से जुड़ी भर्ती अलग अधिसूचना के तहत है, इसलिए आवेदन करते समय सही नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Azamgarh Anganwadi Karyakatri Bharti 2026 के लिए आवेदन कहां करना है?

इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को upanganwadibharti.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आजमगढ़ में सबसे ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद किस परियोजना में हैं?

उपलब्ध पदों के अनुसार आजमगढ़ शहर और सठियांव, दोनों परियोजनाओं में 7-7 पद रिक्त हैं।

Azamgarh Anganwadi Karyakatri Bharti 2026
Disclaimer: Please verify all details from the official website before applying or taking any action.
Amarjeet kumar gupta
Written By

Founder & CEO, Rojgar Alerts | Ex-Jagran Josh Writer | Govt Exam Expert And university results

SSC Cleared Railway Cleared Banking Cleared

Hello, my name is Amarjeet Kumar Gupta. I am the founder and editor of Rojgar Alerts. Since 2021, I have been working on education, government jobs, university results, admit cards, scholarships and admissions. I strive to ensure that every article is written in simple Hindi, based on official notifications and government sources, so that students can receive accurate and timely information.

Leave a Comment —

Your email address will not be published. Required fields are marked *