WhatsApp Telegram YouTube

Jalaun Anganwadi Bharti 2026: जालौन में कार्यकत्री और सहायिका के 110 पदों पर बंपर भर्ती, अब ऐसे होगा आवेदन

Sarkari Job Alerts — WhatsApp Channel Join Karein! Latest Jobs, Results, Admit Card — direct WhatsApp par milenge
Join Now →

उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की ऐसी महिलाएं जिन्हें संविदा आधारित आत्मनिर्भर बने के लिए राज्य सरकार द्वारा आपके जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिका के 110 खाली पदों पर वैकेंसी निकाली गई है | हम आपको आज के इस आर्टिकल में जनपद जालौन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, जनपद जालौन द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी के इन भ की नोटिफिकेशन के अनुसार सभी जानकारी देने जा रहे हैं |

इस भर्ती के तहत जालौन जिले के विभिन्न विकास खंडों (ब्लॉकों) में आंगनबाड़ी कार्यकत्री (Anganwadi Worker) और आंगनबाड़ी सहायिका (Anganwadi Helper) के कुल 110 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 तय की गई है।

Jalaun Anganwadi Bharti 2026

Jalaun Anganwadi Recruitment 2026: भर्ती की मुख्य बातें

महत्वपूर्ण जानकारी (Key Details)विवरण (Description)
विभाग (Department)बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
जिला (District)जालौन (Jalaun)
पदों के नाम (Post Names)आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका
कुल रिक्त पद (Total Vacancies)110 पद (कार्यकत्री: 18 + सहायिका: 92)
विज्ञप्ति जारी होने की तिथि09 सितम्बर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि30 सितम्बर 2026
आवेदन प्रक्रिया (Application Mode)केवल ऑनलाइन (Online)
कौन आवेदन कर सकता है?केवल जालौन जिले की पात्र महिला अभ्यर्थी
ऑफिसियल वेबसाइट (Official Portal)https://www.upanganwadibharti.in

Jalaun Anganwadi Bharti 2026 (Vacancy Breakdown)

किसी भी Jalaun Anganwadi Bharti 2026 में फॉर्म भरने से पहले महिलाओं को यह जानना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आपके ब्लॉक में आपकी जाति श्रेणी (SC/ST/OBC/UR) के लिए कितने पद खाली है | कई लड़कियां बिना चेक किए फॉर्म भर देती हैं और बाद में उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

1. आंगनबाड़ी कार्यकत्री (Anganwadi Worker) – कुल 18 पद

क्र.सं.परियोजना/ब्लॉक का नामअनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)अनारक्षित (UR/General)कुल योग
1कुठौन्द00011
2कदौरा10045
3जालौन00000
4माधौगढ़00011
5रामपुरा00011
6डकोर00055
7नदीगांव00022
8कोंच00000
9महेवा00022
10उरई शहर00011
कुल योग (Total)1001718

2. आंगनबाड़ी सहायिका (Anganwadi Helper) – कुल 92 पद

क्र.सं.परियोजना/ब्लॉक का नामअनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)अनारक्षित (UR/General)कुल योग
1कुठौन्द00033
2कदौरा4031320
3जालौन00022
4माधौगढ़00134
5रामपुरा00044
6डकोर3061625
7नदीगांव105814
8कोंच10427
9महेवा201710
10उरई शहर00033
कुल योग (Total)110206192

(ध्यान दें: जालौन और कोंच ब्लॉक में कार्यकत्री का कोई पद रिक्त नहीं है, लेकिन सहायिका के पदों पर वहां की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।)

जालौन आंगनवाड़ी वेकेंसी हेतु योग्यता एवं आवश्यक शर्तें (Eligibility Criteria)

विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से कुछ विशेष निर्देश दिए गए हैं जिन्हें पूरा करना हर आवेदिका के लिए अनिवार्य है:

  1. केवल महिलाएं पात्र: इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी (Female Candidates) ही आवेदन कर सकती हैं।
  2. स्थानीय निवासी होना अनिवार्य: जिस ग्राम सभा या वार्ड में पद रिक्त है, आवेदिका को उसी ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए। यह सबसे महत्वपूर्ण नियम है।
  3. शैक्षिक योग्यता: यूपी सरकार के नए नियमों के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट (12वीं पास) होना अनिवार्य है।
  4. आयु सीमा (Age Limit): सामान्यतः आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। (आयु की गणना और प्रमाण के लिए केवल हाई स्कूल की मार्कशीट ही मान्य होती है)।

(नोट: योग्यता की विस्तृत जानकारी कलेक्ट्रेट, विकास भवन और सभी तहसील/विकास खण्ड कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है।)

Jalaun Anganwadi Bharti 2026 फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • 10वीं (High School) और 12वीं (Intermediate) की मार्कशीट व सर्टिफिकेट।
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट (यदि आपने की है, तो ज़रूर लगाएं, इससे मेरिट में लाभ मिलता है)।
  • ऑनलाइन जारी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) – इसमें आपके वार्ड/ग्राम का नाम साफ़ लिखा होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य)।
  • आधार कार्ड (Aadhar Card) पहचान के लिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।
  • एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

जालौन आंगनवाड़ी फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आप अपने मोबाइल या नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC) से फॉर्म भर सकती हैं:

  1. सबसे पहले बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upanganwadibharti.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  3. ज़िले की लिस्ट में से ‘जालौन’ (Jalaun) सेलेक्ट करें।
  4. अपना ब्लॉक, ग्राम पंचायत/वार्ड और पद का नाम (कार्यकत्री या सहायिका) चुनें।
  5. अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन (Registration) करें।
  6. OTP वेरीफाई करने के बाद फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सही-सही भरें।
  7. सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  8. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सारी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें (Preview)।
  9. फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट (Print out) निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

सिलेक्शन कैसे होगा? (Jalaun Anganwadi Bharti 2026 Selection Process)

आपको बता दें कि इस भर्ती में कोई परीक्षा (No Written Exam) नहीं होगी। आपका चयन आपकी 10वीं, 12वीं और स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट (Merit List) से किया जाएगा। जिसके नंबर सबसे ज़्यादा होंगे, उसे नौकरी मिल जाएगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

जालौन जिले की महिलाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का यह एक बहुत बड़ा अवसर है। कुल 110 पदों पर यह भर्ती आपके ही क्षेत्र में काम करने का मौका दे रही है।

सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए अंतिम तारीख यानी 30 सितम्बर 2026 का इंतज़ार बिलकुल न करें। ऊपर दी गई टेबल में अपने ब्लॉक की सीट चेक करें, अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करें और जल्द से जल्द वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा करें।

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है या Jalaun Anganwadi Bharti से जुड़ा आपका कोई भी सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकती हैं। हम आपकी पूरी मदद करेंगे!

Join Our Social Media Channels

PlatformAction
Join Our WhatsApp ChannelFollow Now
Join Our Telegram ChannelFollow Now
 IMPORTANT LINKS
Jalaun Anganwadi Bharti 2026 Apply OnlineRegistration | Login
Jalaun Anganwadi Bharti 2026 Official NotificationClick Here
Official WebsiteUP Anganwadi Official Website
HomepageClick Here

FAQ – Jalaun Anganwadi Bharti 2026

Jalaun Anganwadi Bharti 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऐसी सभी पात्र महिलाएं जो जालौन आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने जा रही हैं वह 30 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म कंप्लीट कर लें

जालौन आंगनबाड़ी भर्ती में कौन-कौन से पद निकाले गए हैं?

फिलहाल जालौन आंगनबाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों पर वैकेंसी निकाली गई है |

जालौन आंगनबाड़ी सहायिका में कितने पद निकाले गए?

जालौन आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए फिलहाल 92 खाली पद निकाले गए हैं |

Disclaimer: Please verify all details from the official website before applying or taking any action.
Amarjeet kumar gupta
Written By

Founder & CEO, Rojgar Alerts | Ex-Jagran Josh Writer | Govt Exam Expert And university results

SSC Cleared Railway Cleared Banking Cleared

Hello, my name is Amarjeet Kumar Gupta. I am the founder and editor of Rojgar Alerts. Since 2021, I have been working on education, government jobs, university results, admit cards, scholarships and admissions. I strive to ensure that every article is written in simple Hindi, based on official notifications and government sources, so that students can receive accurate and timely information.

Leave a Comment —

Your email address will not be published. Required fields are marked *