Kushinagar Anganwadi Bharti 2026: कुशीनगर जिले की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में नौकरी पाने का अच्छा अवसर आया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), कुशीनगर ने उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 15 बाल विकास परियोजनाओं में रिक्त पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा।
Kushinagar Anganwadi Bharti 2026 के अंतर्गत 245 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आप पात्र महिला अभ्यर्थी हैं, तो 19 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं।
यदि आप कुशीनगर जिले की स्थायी निवासी हैं और आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही थीं, तो यह आपके लिए सरकारी मानदेय पर कार्य करने का सुनहरा मौका हो सकता है। इस लेख में आगे आपको शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परियोजनावार रिक्तियों का विवरण, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी सरल और आसान भाषा में मिलेगी, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपना आवेदन पूरा कर सकें।
Kushinagar Anganwadi Bharti 2026 – मुख्य बातें एक नज़र में
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| भर्ती करने वाला विभाग | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, जनपद कुशीनगर (ICDS) |
| पद | आंगनबाड़ी कार्यकत्री |
| कुल रिक्तियां | 245 |
| शासनादेश संख्या | 1/1092245/2025/3313/58-1-2025 (1917687), दिनांक 17 सितम्बर 2025 |
| पत्रांक | C-1627 / जि0का0अधि0/आ0बा0/चयन/2026-27 |
| नियुक्ति का आधार | मानदेय पर आधारित सीधी भर्ती |
| पात्र | केवल महिला अभ्यर्थी |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
| आवेदन का माध्यम | केवल ऑनलाइन – upanganwadibharti.in (डाक/ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं) |
| विज्ञप्ति दिनांक | 29 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 अगस्त 2026 |
यह भी पढ़ें: संत कबीर नगर – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 2026 | एटा – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 2026 | हापुड़ – आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति 2026
कुशीनगर आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 योग्यता और आयु सीमा
- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष; अधिकतम शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी।
- अभ्यर्थी उसी ग्राम पंचायत/वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिसके लिए वह आवेदन कर रही है।
- संपूर्ण चयन कार्यवाही शासनादेश संख्या 1/1092245/2025/3313/58-1-2025 (1917687), दिनांक 17 सितम्बर 2025 के प्राविधानों के अधीन होगी।
- चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।
Kushinagar Anganwadi Bharti 2026: परियोजनावार रिक्ति विवरण
| क्रम | बाल विकास परियोजना | कुल रिक्त पद | अनुसूचित जाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनारक्षित |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सेवरही | 13 | 05 | 01 | 07 |
| 2 | शहर पड़रौना | 02 | 01 | 0 | 01 |
| 3 | विशुनपुरा | 18 | 05 | 03 | 10 |
| 4 | हाटा | 21 | 06 | 08 | 07 |
| 5 | पड़रौना | 58 | 10 | 20 | 28 |
| 6 | तमकुहीराज | 12 | 02 | 01 | 09 |
| 7 | कप्तानगंज | 07 | 02 | 0 | 05 |
| 8 | मोतीचक | 06 | 02 | 03 | 01 |
| 9 | खड्डा | 42 | 08 | 11 | 23 |
| 10 | दुदही | 11 | 05 | 02 | 04 |
| 11 | नेवुआ नौरंगिया | 03 | 01 | 0 | 02 |
| 12 | सुकरौली | 07 | 02 | 01 | 04 |
| 13 | फाजिलनगर | 15 | 04 | 05 | 06 |
| 14 | रामकोला | 14 | 02 | 05 | 07 |
| 15 | कसया | 16 | 04 | 05 | 07 |
| — | योग | 245 | 59 | 65 | 121 |
(स्रोत: जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, कुशीनगर द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति एवं ऑर्डर कॉपी)
जिले की सबसे अधिक रिक्तियां पड़रौना (58 पद) में हैं, इसके बाद खड्डा (42 पद) और हाटा (21 पद) का स्थान है। रिक्त पदों का ग्राम पंचायतवार/वार्डवार विवरण एवं आरक्षण तथा अर्हता विभागीय पोर्टल upanganwadibharti.in पर पहले ही अपलोड कर दी गई है।
Kushinagar Anganwadi Bharti 2026 Apply Online कैसे करें?
- सबसे पहले विभागीय वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाएं।
- कुशीनगर जनपद की Anganwadi Karyakatri Bharti 2026 अधिसूचना खोलकर पूरा नोटिस पढ़ें।
- जरूरी दस्तावेज तैयार रखें – इंटरमीडिएट व उच्चतम योग्यता की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र (उसी ग्राम पंचायत/वार्ड का), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर।
- कुशीनगर आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 ऑनलाइन फॉर्म में सही-सही जानकारी भरें और दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले Preview में सारी जानकारी दोबारा जांच लें।
- निर्धारित अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 से पहले ही फॉर्म भरना अनिवार्य है, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
ध्यान दें: डाक, ईमेल या ऑफलाइन माध्यम से भेजा गया कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा – आवेदन केवल विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।
Application Fee: सभी वर्गों की उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल निःशुल्क है।
कोई भी फीस माँगे तो सावधान रहें – यह Fraud हो सकता है।
Salary (Honorarium): Approximately ₹4,500-₹8,000/month – विभागीय नियमानुसार।
Join Our Social Media Channels
| Platform | Action |
|---|---|
| Join Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Join Our Telegram Channel | Follow Now |
| IMPORTANT LINKS | |
| Hapur Anganwadi Bharti 2026 Apply Online | Registration | Login |
| Hapur Anganwadi Recruitment 2026 Official Notification | Click Here |
| Official Website | UP Anganwadi Official Website |
| Homepage | Click Here |
FAQ: Kushinagar Anganwadi Bharti 2026
Kushinagar Anganwadi Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?
कुल 245 पद हैं, ये सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद हैं।
Kushinagar Anganwadi Bharti 2026 की Last Date क्या है?
19 अगस्त 2026।
कुशीनगर में सबसे ज्यादा पद किस परियोजना में हैं?
पड़रौना परियोजना में सबसे ज्यादा 58 पद रिक्त हैं, इसके बाद खड्डा (42) और हाटा (21) का स्थान है।
क्या दूसरे जिले की महिला Kushinagar Anganwadi Bharti 2026 में Apply कर सकती है?
नहीं। केवल कुशीनगर जनपद की उसी ग्राम पंचायत/वार्ड की निवासी महिला Apply कर सकती है।
Kushinagar Anganwadi Bharti 2026 में Selection कैसे होगा?
शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर परियोजनावार Merit List बनेगी, कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
